(धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर)
बक्सर - बक्सर में गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे लगातार गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
एक तरफ इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है तो दूसरी ओर भारत में एलपीजी को लेकर लोगों को समस्याएं हो रही हैं। बिहार के कई जिलों में घरेलू गैस को लेकर खासा परेशान हैं। सरकार की ओर से भले दावा किया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य है। लेकिन लोग परेशानी से जूझ रहे हैं।










