(रमण कुमार, संवाददाता, मधेपुरा)
मधेपुरा - मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड की जिरवा मधैली पंचायत में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बिरेली बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनका भाई बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि प्रेमलता कुमारी अपने मायके भर्राही थाना क्षेत्र के ईटहरी गोहमनी गांव से अपने ससुराल जिरवा लौट रही थीं। तभी दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मृतका अनमोल यादव की पत्नी थीं और आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-10 में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।










