(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय महिला नीलू कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। जो पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही शांत हुआ।
मृतक महिला की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण नीलू की जान चली गई। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अभिषेक कुमार सहित अन्य चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ सुरक्षा कारणों से ओपीडी छोड़कर फरार हो गए।
मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि शव का अंतिम परीक्षण करवाने के बाद परिजन को सौंप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










