(रमण कुमार, संवाददाता, मधेपुरा)
मधेपुरा - मधेपुरा जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 4 में रविवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका बरामद किया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुपौल जिले के झोकायर निवासी मकसूदन यादव की पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है। जो मधेपुरा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि अंदर युवती का पैर जमीन से सटा हुआ था। इस स्थिति को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।










