रांची - राजधानी में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें को भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी संगठित तरीके से बाइक चोरी कर उनके नंबर प्लेट बदलते थे और फिर ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी राँची के अलावा आसपास के इलाकों में सक्रिय बाइक चोरों और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।
रांची पुलिस ने बाइक चोरी के आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

BYBASUDEO MISHRA
Aug 27, 2026, 02:35 PM IST• Updated: Aug 27, 2026
2 Mins Read







