जमुई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज जमुई के सिकंदरा (लछुआड़) में जिले को 914 करोड़ रुपये की कुल 370 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री 181 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनकी लागत 602 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 312 करोड़ रुपये की 189 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। ये परियोजनाएं स्थानीय बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।










