(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, पटना)
बिहटा - खबर पटना जिले के बिहटा से है। जहाँ आईआईटी पटना में पिछले 10 वर्षो से लीज पर चल रहे एक निजी विद्यालय को आईआईटी प्रशासन ने बंद कर दिया है। जिसके बाद आईआईटी पटना और निजी स्कूल के बीच विवाद छिड़ गया। जो अब तूल पकड़ता जा रहा है।
आईआईटी पटना के गेट नंबर 2 के पास से गुरुवार को बच्चों और टीचर को एंट्री नहीं मिली। पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रवेश नहीं मिलने के बाद लोगों में आईआईटी प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश दिख रहा है। गेट पर बच्चों के अभिभावक, शिक्षक सहित अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिनका कहना है कि अगर आईआईटी प्रशासन उन्हें एंट्री नहीं देता है तो हम लोग मुख्य गेट पर आमरण अनशन करेंगे। अभिभावकों ने बताया कि हाई कोर्ट का भी आदेश आईआईटी प्रशासन मानने को तैयार नहीं है। स्कूल में 800 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं, ऐसे में सभी बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।










