(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस वार्ता कर भाजपा के प्रदेश मंत्री पूनम रविदास ने कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बैठे विपक्ष ने महिलाओं को नेतृत्व से दूर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की मानसिकता महिलाओं को आगे बढ़ाने से रोकना है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। 70 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।
आगे पूनम रविदास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। एनडीए गठबंधन महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का कार्य कर रहा है। बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, वहीं केंद्र सरकार अब 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है।










