(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के उचैली गांव के संजय सिंह ने एक ऐसी मिठाई बनाई है जिसमें स्वाद तो है ही साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। संजय सिंह ने बताया कि इस मिठाई में तीसी, तिल और गुड़ का उपयोग किया गया है, जो सुपर फूड माने जाते हैं। तीसी में मेगा 3 और मेगा 6 पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर के क्षतिग्रस्त पार्टों को रिपेयर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर के अन्य अंगों को भी स्वस्थ रखता है।
संजय सिंह ने बताया कि उनकी इस मिठाई की मांग काफी बढ़ गई है, क्योंकि लोग इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जान चुके हैं। उन्होंने सलाह दी है कि हर व्यक्ति को सुबह तीसी का सेवन करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।











