बिहार में रविवार की सुबह एक इनामी अपराधी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी सोनू यादव पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था। सोनू पर बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बड़हरिया की ओर जा रहा है। जिसके बाद एसपी पुरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जब मौके पर पहुंच कर घेराबंदी शुरू की तो अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना इलाके के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का पुत्र था। उसपर आरोप था कि उसने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। हलांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।










