पटना - बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड ने बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परिक्षार्थी बिहार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की भी सूची जारी कर दी गई है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं।










