(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े दूल्हे के पिता को गोली मार दी। घायल पिता को गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया है।
यह पूरी घटना औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक दूल्हे के पिता को बाजार से लौटते वक्त गोली मार दी। घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा गांव निवासी केदार पांडेय के पुत्र सुनील कुमार उर्फ अरूण पांडेय के रूप में किया गया है। बताया गया कि जब वे अंबा बाजार से सामग्री खरीद कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे, उसी वक्त स्विफ्ट डीजायर कार से आए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए, मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने गोली को निकाल दिया, लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बाहर रिफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार उनके बेटे की आज शादी थी।
औरंगाबाद सदर सीडीपीओ संजय पांडे ने बताया है कि कुटुमा थाना क्षेत्र के निवासी अरुण पांडे को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दिया है। अपराधी की पहचान हो चुकी है और बहुत जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










