
झारखंड कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: पेसा कानून को मंजूरी और 39 प्रस्तावों पर मुहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में झारखंड के भविष्य को लेकर 39 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस बैठक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला पेसा (PESA) नियमावली को स्वीकृति देना रहा, जो पिछले कई दशकों से लंबित था।

















































