दुमका – दुमका जिले के रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुशबोना मोड़ के पास ग्रामीणों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का कहना है कि जबरदहा से मुख्य सड़क तक आने-जाने के लिए उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है और वे लंबे समय से वन विभाग की जमीन का उपयोग कर रहे हैं। वर्तमान में वन विभाग द्वारा उस क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है। जिससे ग्रामीणों के समक्ष आवागमन की गंभीर संकट पैदा हो गई है।
वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी, पुलिस बल और वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।











