(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - हाल के दिनों में झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्रशासनिक विफलता और अपराध नियंत्रण को लेकर इच्छाशक्ति की कमी के कारण आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है।








