(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – राजधानी रांची को रातू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ठग नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई मामलों में वांछित था और पुलिस से लगातार बचता फिर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजरे आलम की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी। हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। लेकिन इस बार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में उसके साथ और कितने लोग शामिल हैं।











