रांची – झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। गौरतलब हो कि 28 मार्च 2026 को नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी। जिसके बाद आज यह नई टीम के साथ पहली बैठक आयोजित की गई है।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उसके बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा का अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया।











