RANCHI: राजधानी रांची के लेक एवेन्यू रेसिडेंसी एसोसिएशन, कांके रोड ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक प्रेरणादायक पहल की है। इन्होंने मोहल्ला समिति के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों के लिए शेड का निर्माण कराया गया है, जिससे उन्हें तेज धूप और बरसात के दौरान काफी राहत मिलेगी।आज इस उपयोगी शेड का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा किया गयाl इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की एवं अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l यह कार्य समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। सामूहिक प्रयासों से हम अपने आसपास के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए लेक एवेन्यू रेसिडेंसी एसोसिएशन एवं सभी सहयोगियों को साधुवाद।
समाजसेवी के पहल से किया गया कांके रोड ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए शेड निर्माण
समाजसेवी के पहल से किया गया कांके रोड ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए शेड निर्माण

BYASHISH PRASAD
Apr 12, 2026, 03:58 PM IST• Updated: Apr 12, 2026
3 Mins Read

Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?
May 29, 2026, 04:39 PM IST

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन
May 29, 2026, 12:00 PM IST

बिजली गुल, पंखे बंद… गर्मी में तड़पते मरीज...
May 28, 2026, 01:00 PM IST




