(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो से बड़ी खबर है, जहां महीनों से लापता युवती पुष्पा महतो के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुष्पा महतो की प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया गया था।
गौरतलब हो कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव की रहने वाली 18 वर्षीय पुष्पा महतो 21 जुलाई 2025 से लापता थी। परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुष्पा और दिनेश का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच पुष्पा की किसी और से शादी होने वाली थी। 21 जुलाई को जब वह कॉलेज के लिए निकली, तो दिनेश भी कॉलेज पहुंचकर उसे बहला फुसला कर कॉलेज के पीछे घने जंगल में ले गया और चाकू से उसकी गला काटकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि मौके से नर कंकाल उसके कपड़े को बरामद किया गया है, जिसे एफएसएल के द्वारा जप्त किया गया है। जिसका डीएनए सैंपल भी कराया जाएगा। इसी मामले में थाना प्रभारी, मुंशी सहित अन्य लोगों को सस्पेंड किया गया है।











