चाईबासा - झारखंड के चाईबासा जिले के माँझगांव विधानसभा क्षेत्र के पाण्डुकी गांव में एक विशेष समुदाय के युवकों के द्वारा गांव के चार आदिवासी युवकों के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घायलों से मुलाकात की। वहां के स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव के आदिवासी समाज के पूजा स्थल देशावली के पास कुछ विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा गंदगी फैलाने का विरोध किया गया था। जिसके कारण उनके साथ मारपीट की गई। सभी घायल युवकों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा एसपी को फ़ोन कर घटना में शामिल युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा के साथ साथ स्थानीय लोग मौजूद थे।








