(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो जिला अधिवक्ता संघ का नया भवन 79 डिसमिल जमीन पर बनने जा रहा है। जिसमें लगभग एक हजार अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था होगी। इसकी जानकारी देते हुए बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश शर्मा और उपाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि भवन का निर्माण सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देश पर सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी निविदा भी हो चुकी है और कार्य का भी आवंटन हो चुका है। इसमें किसी का व्यक्तिगत प्रयास नहीं है।
महासचिव ने आगे कहा कि अगर को इस कार्य को अपना व्यक्तिगत प्रयास बताता है तो संघ इस पर कार्रवाई करेगा।











