(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के द्वारा बोकारो के सिटी पार्क वन भोज स्थल में मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन उपस्थित हुए। इस दौरान बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने ठेका मजदूरों से लिए जाने वाले कट मनी सहित विस्थापित के मुद्दों को रखने का काम किया।
मौके पर निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कहा कि मैं वन भोज समझकर यहां आया था। लेकिन यहां मेरे सामने कई ऐसी बातों को रखा गया, जो नहीं रखना चाहिए था। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि हम लोग मजदूर की बात करते हैं और मजदूरों के बात को ही रखने का काम करते हैं।











