(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो मॉल में एक युवक की एक अन्य युवक और युवती ने सैंडिल और हाथों से की गई पिटाई के मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मॉल में लड़के की दोनों ने मिलकर जमकर पिटाई की। मामला आखिर क्या था यह बात फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद थी। हालांकि इस मामले को लेकर बोकारो स्टील सिटी थाने में किसी प्रकार की कोई शिकायत ना तो लड़की और न ही मॉल के सुरक्षा कर्मियों के द्वारा की गई है।
एन भारत 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।











