(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बीते देर शाम पुरुलिया से आ रही कल्याणी नामक बस बोकारो के पिंडराजोरा थाना अंतर्गत नारायणपुर मौजा स्थित पंकज ढाबा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब नुमा गड्ढे में जा घुसी। वक्त रहते सभी सवारी सुरक्षित बस से बाहर निकल गए।
प्रत्यक्षदर्शी निमाय महतो ने बताया की सामने से बाइक आ रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।











