(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बताया गया कि सिटी थाना क्षेत्र में एटीएम बिल्डिंग के पास एक घायल व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा था, उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास मौके पर पहुंचे और बिना देर किए खुद घायल व्यक्ति को उठाकर वाहन में बैठाया। इसके बाद अपने अंगरक्षक के साथ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसे चोट कैसे लगी, इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।











