सरायकेला - जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राधा तंतुबाई उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हाथी ने राधा तंतुबाई को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ कर भी नहीं पाए। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथियों के बढ़ते खतरे को लेकर पहले से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।











