
हजारीबाग नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 55 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों में हड़कंप
हजारीबाग नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में चली इस छापेमारी में विभिन्न दुकानों से कुल 55.5 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया।






























































