HAZARIBAG: हजारीबाग जिलें के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के चंदवा टोंगरी में सोमवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनी हेंब्रम (पिता–मुन्ना हेंब्रम), निवासी ग्राम महुंगाई, आरा भुसाई पंचायत, थाना कटकमसांडी के रूप में की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए. उनके निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कटकमसांडी भेजने की व्यवस्था की गई। वहीं मौके पर सामजसेवी विक्की कुमार धान ने प्रशासन से मांग किया कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि युवती की मौत अत्यंत संदिग्ध प्रतीत होती है, इसलिए जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि मृतका के कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन एवं पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का खुलासा हो सके। साथ ही उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
हजारीबाग क्षेत्र की युवती का शव फंदे में मिली, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग क्षेत्र की युवती का शव फंदे में मिली, जांच में जुटी पुलिस


Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन





