CAT 2025 परीक्षा के नतीजों में शहर के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कोचिंग संस्थान बी-फैक्ट्री ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के छात्र अभिषेक कुमार ने 99.65 पर्सेंटाइल हासिल कर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
IIM कोझिकोड़ द्वारा CAT 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया गया। रिजल्ट घोषित होते ही बी-फैक्ट्री में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष भी संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अभिषेक कुमार ने CAT के सभी सेक्शनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने
- DI-LR में 99.9 पर्सेंटाइल,
- VA-RC में 97.66 पर्सेंटाइल,
- और Quantitative Aptitude में 95 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।
वहीं, बी-फैक्ट्री की छात्रा साक्षी आनंद ने 98.19 पर्सेंटाइल अर्जित कर संस्थान की सफलता को और मजबूती दी। इसके अलावा बी-फैक्ट्री के 10 से अधिक छात्रों ने 90+ पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।
इस सफलता पर संस्थान के निदेशक और फैकल्टी सदस्यों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लगातार मार्गदर्शन, अनुशासित तैयारी और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी बी-फैक्ट्री के छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।









