









एसीबी ने कारोबारी विनय सिंह को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू की है। पूछताछ जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कंपनी हड़पने के धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। इससे पहले विनय सिंह को हजारीबाग जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।

रांची स्थित RIMS की जमीन पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से जांच कराने का आदेश दिया। अदालत ने दोषी अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जालसाजी का शिकार हुए आम नागरिकों को मुआवजा दिलाने का भी निर्देश दिया।


कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में जीएसटी विभाग ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त किया। धनबाद से बिहार जा रहा कोयला बिना जीएसटी चालान पकड़ा गया।

सरयू राय ने कहा कि फरवरी 2026 में दामोदर नदी का दोबारा अध्ययन किया जाएगा, जिसमें जर्मनी के पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल होंगे।

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बड़े दावे सुर्खियों में हैं, लेकिन अस्पतालों में शव वाहन, बिजली और अनुशासन जैसी बुनियादी समस्याएं उनकी बातें खोखली साबित कर रही हैं।

कोडरमा के मसनोंडीह में श्री शरदकालीन दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित सिद्धेश्वर मेहता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन डोमचांच मसनोंडीह और जयनगर के बीच हुआ। 16 टीमों के भाग लेने वाले इस टूर्नामेंट में युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

राँची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से करीब 50 गुम मोबाइल बरामद किए। तकनीकी जांच के बाद 25 मोबाइल उनके असली धारकों को लौटाए गए, वहीं थाना परिसर में मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

पतरातू में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, उनकी धर्मपत्नी डॉ. रेखा चौधरी और परिवार ने विधिवत पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा, कलश पूजन और राधा-कृष्ण झांकी ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया।

झामुमो ने साहिबगंज के विकास को लेकर बड़े ऐलान किए। 5 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का दौरा, मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित। ओवरब्रिज निर्माण और मरीन ड्राइव परियोजना पर भी जल्द काम शुरू होगा। विपक्ष के विरोध के बावजूद विकास कार्य तय समय पर पूरा होगा।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के सदर अस्पतालों में चार-चार मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। चाईबासा मामले में फैले भ्रम पर उन्होंने साजिश का आरोप लगाते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई सामने रखी।


बोकारो में हर रविवार हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जाता है। गांधी चौक से बोकारो मॉल तक फैली इस स्ट्रीट में स्कूल, संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन स्टाल लगाते हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चे, युवा और बुजुर्ग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गाने, ड्रॉइंग और फूड स्टॉल्स ने सभी का उत्साह बढ़ाया।


द्र ने रांची मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी। CMP और DPR जल्द तैयार होंगे, मेट्रो लाइन एयरपोर्ट, धुर्वा और स्मार्ट सिटी तक जाएगी।

झारखंड के मरीजों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब खून के बदले नहीं देना होगा खून



आरपीएफ रांची द्वारा की गयी बड़ी पहल , लावारिश नवजात शिशु को बचाया गया सुरक्षित

साहेबगंज के पूर्वी और पश्चिमी रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सर्वे और मापी का कार्य शुरू हो गया है। ओवरब्रिज बनने से शहरवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अमन साहू से जुड़े राहुल दुबे गैंग में फूट की खबर है। जेल में बंद गैंगस्टर आकाश रॉय उर्फ मोनू ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर राहुल सिंह को गैंग से बाहर किए जाने का दावा किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से “फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।



बुंडू के सोनाहातू रांगाडीह मोड़ पर गूंज महोत्सव के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित कई नेता मौजूद रहे।

बोकारो में CSR की मिसाल: दिव्यांगों को बैटरी ट्राईसाइकिल, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

पाकुड़ के चांदपुर पंचायत के काबिलपुर गाँव में समाजसेवी और पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने गरीब और बेसहारा महिला की मदद करके इंसानियत की मिसाल कायम की।

गैस सिलेंडर लीक हादसा: सितापहाड़ी गांव में घर में आग, पीड़ित परिवार को प्रशासन से तुरंत राहत मिलने की उम्मीद।

पाकुड़ के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (राज +2) में 166वां स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव मनाया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर परिश्रम का संदेश दिया।

पाकुड़ के संत जोसेफ स्कूल, कुंजबोना में क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हेमलाल मुर्मू ने बच्चों संग केक काटा और शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। नगड़ी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। घटना के पीछे कुख्यात राहुल सिंह गैंग का नाम सामने आया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पीवीएनएल के सीईओ ने मुलाकात कर 800 मेगावाट यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र को प्राथमिकता बताते हुए बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर, टुंडी (धनबाद) में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं











