पाकुड़ - पाकुड़ जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यायालय परिसर से फरार हुए दो सजायाफ्ता दोषियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी साझा की।
एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित छापेमारी कर दोनों फरार दोषियों को महेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-खरियापाड़ा से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवधन मोहली और नोरेल/नोरेन मोहली के नाम शामिल हैं। इस अभियान में मुख्य रूप से नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, निवर्तमान थाना प्रभारी बबलू कुमार, मुफसिल प्रभाग के अनूप रौशन भेंगरा, सन्नी सुप्रभात, सुकदेव साहा, भीम रजक और धनंजय मंडल शामिल थे।









