पाकुड़ - पाकुड़ एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए आंशिक फेरबदल के तहत पाकुड़ नगर थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने विधिवत रूप से इंस्पेक्टर बबलू कुमार से नगर थाना का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने नगर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की और पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया। साथ ही उन्होंने पुराने लंबित मामलों के शीघ्र उद्भेदन का भी भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
पाकुड़ नगर थाना को मिला नए थाना प्रभारी

BYBASUDEO MISHRA
Jan 8, 2026, 04:45 PM IST• Updated: Jan 8, 2026
2 Mins Read

Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?
May 29, 2026, 04:39 PM IST

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन
May 29, 2026, 12:00 PM IST

बिजली गुल, पंखे बंद… गर्मी में तड़पते मरीज...
May 28, 2026, 01:00 PM IST




