पतरातू - पतरातू प्रखंड के सांकुल पंचायत अंतर्गत बरवा टोला गांव में ट्रांसमिशन लाइन का टावर लगाने का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बरवा टोला के ग्रामीण समाजसेवी विनोद साव के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया।
इस संबंध में अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया ने कहा कि कुछ ग्रामीणों को ट्रांसमिशन लाइन बैठाने को लेकर आपत्ति है। इसे लेकर बैठक की जाएगी, जिससे कि समस्या का निदान सबके हित में हो।









