(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़ पंचायत के बुढींडीह गांव की दर्जनों महिलाएं और पुरुषों ने जुलूस के रूप में चंन्द्रपुरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने दुगदा रेलवे साइडिंग से होने वाले डीभीसी चंद्रपुरा के छाई ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की।
कुंती देवी ने कहा कि डीभीसी चंद्रपुरा के छाई की ट्रांसपोर्टिंग दुगदा रेलवे साइडिंग से होने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो जायेगा। छाई खेत खलिहान के साथ - साथ पानी को भी बड़े पैमाने पर प्रदूषित करेगा। जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मौके पर वीणा देवी, अनिता देवी, रमेश सोरेन, जीतन मुर्मू, बिनोद मुर्मू, हरि साव,कंचन गोप, हीरा सोरेन समेत कई अन्य महिला - पुरुष उपस्थित रहे।








