बोकारो - आगामी चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक चिरा, चास स्थित फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में झामुमो का परचम चास में फहराएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को आज से ही चुनावी मोड में आकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा। सभी विंग के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति विश्वास जागते हुए कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।









