
बोकारो में दिल दहला देने वाली वारदात: कर्ज के दलदल में फंसा परिवार, मासूम की हत्या के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
बोकारो के हरला में कर्ज के दबाव में दंपत्ति ने 2 वर्षीय बेटे की हत्या कर सुसाइड कर लिया। मृतक कुंदन तिवारी व पत्नी रेखा आर्थिक तंगी में थे। मां ने मकान मालिक पर हत्या व 12 लाख के कर्ज हेतु प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।





























































