रिपोर्ट - विकाश मिश्रा
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीतामढ़ी में आयोजित स्वदेशी मेले का विधिवत उद्घाटन किया। यह मेला शहर के गोयनका महाविद्यालय मैदान में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।
स्वदेशी जागरण समिति द्वारा आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर देश में बने उत्पादों के प्रति रुचि दिखा रहे हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि 21वीं सदी में स्वामी विवेकानंद का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत की ओर स्वदेशी अभियान के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी अभियान मां भारती की धरती पर जन्म लेने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है। स्वदेशी को अपनाकर ही हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।









