रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की।

इस दौरान संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को ऑड्रे हाउस, रांची में 1 से 3 मई 2026 तक आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कार्यक्रम और उससे जुड़े आयोजन को लेकर चर्चा हुई।










