(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - एक बैनर और एक मंशा के साथ हजारीबाग में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती की अगवाई में पहली बार अद्भुत रोमांच से भरे खेल उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉक आउट टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय में होने जा रहा है।
तीन दिनों 29, 30 और 31 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रमंडल के अधीन जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।








