रांची – पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिल रही है। देश के हर कोने में लोगों ने शान से तिरंगा फहराया और सलामी दी। झारखंड के कार्यालयों की बात करें तो यहां के सभी कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों ने तिरंगा फहराया।
बात रांची के कुसई स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय की करें तो यहां जीएम रांची मनमोहन कुमार ने तिरंगा फहराया और तिरंगा को सलामी दी। इसके पूर्व सभी ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान गाया। मौके पर मनमोहन कुमार ने कहा कि आज का दिन हमें गौरवान्वित करता है, इस गौरवशाली अवसर पर हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करते हैं। जिनके लंबे संघर्ष के बाद देश को स्वतंत्रता मिली। इस दौरान बिजली बोर्ड पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता हिमांशु कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।








