(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1665 मामलों का निष्पादन किया है। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों में 1023 मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार मामलों के निष्पादन की दर 123 प्रतिशत रही।
हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रत्येक मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कर रही है। पुलिस का फोकस महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, गृह भेदन सहित कई गंभीर मामलों के त्वरित अनुसंधान और निष्पादन पर है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है।








