रांची - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में बुलायी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। फिलहाल बैठक चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में छात्रों की मांग पर सरकार कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर है कि मामले में राज्य सरकार न्यायिक जांच कराने पर भी फैसला ले सकती है !
इसे लेकर सीएमओ ने कैबिनेट के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक के बाद कैबिनेट की भी बैठक बुलायी जा सकती है।








