नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने पावर प्ले के आखिरी ओवर में ही 28 रन बटोरे और सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
ईशान किशन ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने नामीबियाई गेंदबाजों की पूरी बखिया उधेड़ दी और 254 के आतिशी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। किशन 24 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए।
पावर प्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाकर अपनी टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई, जिससे भारतीय टीम को शानदार स्कोर बनाने में मदद मिली।
इस पारी के बाद ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल का एक बार फिर प्रमाण पेश किया है।











