RANCHI: जून का महीना चल रहा है और इस महीना में शहर से लेकर गांव कस्बा तक अक्सर पानी की किल्लत देखने को मिलती है। जनप्रतिनिधि अपने चुनाव प्रचार में जनता के बीच कई लुभावने वादे कर के सत्ता में आते हैं और सत्ता में काबिज होते ही पूरे वायदे भूल जाते हैं। ठीक उसी प्रकार राजधानी रांची के डोरंडा स्थित वार्ड नंबर 43 में इस भीषण गर्मी में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहें हैं लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस परेशानी से परेशान लोगों के प्रति समाधान के लिए नहीं पहुंचा और न ही पानी की समस्या के लिए किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
परेशान लाभुकों ने जताई नाराजगी
वार्ड नंबर 43 के लाभुकों ने अपनी नवनियुक्त पार्षद शशि सिंह पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हमलोगों के अथक प्रयास से शशि सिंह जी को पार्षद बनाने का काम किए लेकिन उन्होंने सत्ता का नशा हो गया है। वे न ही हमारी बात सुनते हैं और न ही जनता की सेवा में तत्परता दिखा के कार्य करती हैं। क्षेत्र के लोगों ने पार्षद शशि सिंह के प्रति गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो एक पानी टंकी को स्थापित किया गया था उसका मोटर स्टार्टर को पार्षद शशि सिंह ने खोल के ले जाने का काम किया। इस बात पर शशि सिंह और उनके पति मनीष सिंह ने अपने बचाव पर कहा कि इस पर जल्द कोई ठोस कदम उठा कर कार्य करेंगे और जनता की सेवा पर तत्पर रहेंगे।








