हजारीबाग - हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया गया कि कोली गांव निवासी संदीप ठाकुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदीप 25 अगस्त से लापता चल रहा था। परिजनों की उसकी काफी खोजबीन करने के बाद 29 अगस्त को थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान गांव के ही 18 वर्षीय शनिचर गंझू उर्फ शनि को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध कबूल करने की बात सामने आई है।
लापता संदीप ठाकुर का शव बरामद

BYBASUDEO MISHRA
Aug 30, 2026, 05:04 PM IST• Updated: Aug 30, 2026
2 Mins Read







