(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग में चल रहे तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव का आज दूसरा दिन है। बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) में आयोजित इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव में हजारीबाग सहित प्रमंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल मैदानों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं दर्शक भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
इस खेल महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। महोत्सव में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, तीरंदाजी और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जहां खिलाड़ी जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।








