रिपोर्ट - बिजय सिंह,बोकारो
चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर नदी और तालाबों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां सभी लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्य उपासना करते नजर आए।
बोकारो के सेक्टर-1 स्थित सूरज सरोवर तिरंगा पार्क में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने संतोष जताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ उनका लोक आस्था का महापर्व है, जिसे वे पूरी निष्ठा और भक्ति भाव से मनाते हैं।











