साहिबगंज – साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जहां गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार जलस्तर 27.81 मीटर पहुंच गया है। वही जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। उधर जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है।
इसी बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में सदर एसडीओ अमर जॉन आईन्द और सीओ बासुकीनाथ टुडू ने हर प्रसाद पंचायत के रामपुर, टोपरा दियारा इलाके में पहुंचकर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही गंगा किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।








