(दीनानाथ, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमरेश दास के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टू आदित्य कुमार और थानाध्यक्ष शंभू कुमार मौके पर पहुंचे।
एसडीपीओ टू आदित्य कुमार ने बताया कि गांव के ही धनुष दास के पुत्र मंटू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।










