(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के झरपों में बारिश के दौरान हुए वज्रपात में चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया गया कि खेत में कार्य करने के बाद चारो एक जगह एकत्रित होकर खाना खाने बैठे थे। इसी बीच हुए वज्रपात ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। एक ही परिवार के सभी चार लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
मौत की खबर मिलते हैं क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अन्य तीन लोगों का इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी हैl








